फतेहाबाद/आगरा: गुरुवार दोपहर कुडौल से कच्छपुरा जाते समय एक कार ने सामने से टक्कर मार देने से घोड़े की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तथा तांगा और कार चालक दोनों घायल हो गए।

ग्राम गुढा डौकी निवासी सत्य प्रकाश पुत्र रमेश चंद्र, जो कि गुरुवार दोपहर घोड़ा तांगा में खाद लोड करके कुडौल से कच्छपुरा की ओर जा रहे थे, तभी भूदेवी कोल्ड कुंडोल के पास सामने से आ रही एक कार ने सामने से उनके तांगे को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तांगा चालक सत्य प्रकाश और कार चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के दौरान, तांगे के घोड़ा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए आगरा भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version