फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद तहसील में बृहस्पतिवार को क्षेत्र में व्याप्त यूरिया संकट के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा तथा उन्होंने फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर शांतिपूर्वक धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

धरने का नेतृत्व कर रहे किसान प्रदीप सिंह ने बताया की क्षेत्र में यूरिया का संकट व्याप्त है। यूरिया की कालाबाजारी रुक नहीं रही है। वहीं प्रशासन पूरी तरह व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। किसानों का अधिकार है कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया मिलना चाहिए तथा क्षेत्र में यूरिया की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जब तक आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती किसान इसी तरह शांतिपूर्वक सत्याग्रह करते रहेंगे।

उन्होंने सरकारी समितियां पर यूरिया के स्टॉक की नियमित उपलब्धता और बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था करने की अपील की है। इस दौरान धरने में प्रमुख रूप से प्रदीप सिंह ,नीरज शर्मा, राम दत्त शर्मा, राजबहादुर प्रधान ,वीरी सिंह, देवेंद्र गुर्जर, बंटी कुशवाह ,सतपाल सिंह चौहान समिति अनेक किसान मौजूद रहे.

  • रिपोर्ट  – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version