फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र सीकरी के अंतर्गत बाईपास मोड मंडी गुड बरखंडी महादेव मंदिर के पास सड़क हादसे में तीन बाइक सवार कार की टक्कर से गंभीर घायल हो गए जिन्हें आगरा रेफर किया गया जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राम रोझोली निवासी योगी उर्फ योगेंद्र पुत्र बने सिंह एवं उमेश पुत्र विक्रम सिंह तथा सत्यवीर पुत्र तूही राम शनिवार सुबह 9:00 बजे करीव भरतपुर जा रहे थे कि मंडी गुड महादेव के पास कार सवार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल की सूचना पर स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र सीएससी फतेहपुर सीकरी पहुंचाया जहां से प्रथम उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया जिसमें योगी उर्फ योगेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतू आगरा भेजा है
रिपोर्ट- दिलशाद समीर





