फतेहाबाद /आगरा। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति शनिवार को फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बसई पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो समाज की छोटी से छोटी जाति और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी महत्व और सम्मान देने का काम करती है।
राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें सर्वसमाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे समाज के कमजोर वर्ग भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रजापति, रामवीर प्रजापति, प्रधान शिवकुमार शर्मा, मुरारीलाल प्रजापति, बदन सिंह, वीरेंद्र प्रजापति, नाहर सिंह, सुनील, जितेंद्र प्रजापति, सोनू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट -सुशील गुप्ता





