फतेहाबाद/आगरा: थाना फतेहाबाद पुलिस टीम ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन श्री अभिषेक अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में की गई। सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने इस घटना का सफल अनावरण किया।
दिनांक 28 जनवरी 2026 को वादी श्री धर्मवीर द्वारा थाना फतेहाबाद में तहरीर दी गई कि 27 जनवरी 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल से एचएस हॉस्पिटल गया था, जहां से अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। इस संबंध में थाना फतेहाबाद पर मुकदमा संख्या 29/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में शुक्रवार रात्रि को थाना फतेहाबाद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने नगला लोहिया कट, आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास से अभियुक्त गजेन्द्र पुत्र उदयभान, निवासी ग्राम नगला मुख्ता धिमश्री थाना शमशाबाद, उम्र लगभग 20 वर्ष, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम का विवरण इस प्रकार है—
प्रभारी निरीक्षक श्री तरुण धीमान,उपनिरीक्षक श्री सुमित कुमार;उपनिरीक्षक श्री संजीव कुमार;उपनिरीक्षक श्री शिवप्रकाश ,आरक्षी राकुल चौधरी तथा आरक्षी अभिषेक, शामिल रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





