बिजनौर। प्रदेश संगठन की मजबूती और भावी रणनीति को लेकर 21 दिसंबर 2025 को विंध्याचल में संपन्न ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए अहम निर्णय के क्रम में ग्रापए की बिजनौर इकाई द्वारा प्रदेश सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 15 मार्च 2026, प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सम्मेलन का आयोजन एसके ट्रेडर्स मैरिज कलेक्शन, डाक बंगला के निकट, चांदपुर रोड, नूरपुर (जनपद बिजनौर) में किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी और पत्रकार बंधुओं के शामिल होने की संभावना रहेगी।
आवास व भोजन की समुचित व्यवस्था
आयोजक मंडल की ओर से बताया गया है कि सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी अतिथियों के ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अतः बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
समय से पूर्व पंजीकरण का अनुरोध
ग्रापए की बिजनौर जिला इकाई की ओर से सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों से समय से पूर्व अपना रिजर्वेशन आरक्षित कराने की अपील की गई है, ताकि व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।
प्रदेश महामंत्री का संदेश
डॉ. नरेश पाल सिंह – प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि-
“प्रदेश सम्मेलन संगठन को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक आयोजन होगा। सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी समय पर पहुंचकर सम्मेलन की गरिमा बढ़ाएं।”
📞 संपर्क सूत्र-
• डॉ. नरेश पाल सिंह – प्रदेश महामंत्री संगठन
6396 1790 78 • डॉ. भानु प्रकाश वर्मा -जिला अध्यक्ष
9411608448 • मास्टर जितेंद्र कुमार – जिला महामंत्री
9456951510, 8006608296
• डॉ. आलम फरीदी – जिला महामंत्री- 9411049799
• इंदर सिंह चौहान – संप्रेक्षक (नूरपुर)- 9412116508 • वीरेंद्र चौधरी – ब्लॉक प्रभारी (नूरपुर)-9720775756





