फतेहाबाद/आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने फतेहाबाद नगर मंडल के विभिन्न बूथों का दौरा किया। उन्होंने अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया।
इस दौरान बूथों पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं के SIR फॉर्म भरवाए। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अन्य विवरण अपडेट करने के लिए जागरूक किया।
जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो सके।
अभियान के दौरान जिला महामंत्री शिवकुमार, प्रमुख जिला मंत्री बबीता चौहान और हीरा सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ मंडल अध्यक्ष नितिन गुप्ता ‘पंछी’, मंडल महामंत्री अजय जादौन पूर्व सभासद अंकित गुप्ता और हरि सिंह कर्दम भी मौजूद थे।मंडल उपाध्यक्ष निक्की पाराशर, मनोज राठौर, फौजीराम वर्मा, मंडल मंत्री योगेश शर्मा, , धर्मेंद्र कुशवाह, सेक्टर संयोजक सचिन कर्दम, बूथ अध्यक्षगण और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





