मथुरा। बांके बिहारी मंदिर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा 2.0 के समापन के अवसर पर बड़े पैमाने पर भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और मंदिर सेवायतों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।एडिशनल एसपी अनुज चौधरी एक सेवायत का कॉलर पकड़कर उसे दर्शन की लाइन से बाहर खींच रहे हैं।इस दौरान कई अन्य पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में लगे दिखाई दिए। खींचतान में सेवायत के हाथ में रखी पूजा सामग्री की थाली नीचे गिर गई,जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,भीड़ के बीच एक सेवायत पूजा की थाली लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस इसे सुरक्षा में चूक मानते हुए तुरंत सक्रिय हुई और उसे लाइन से बाहर किया। इससे नाराज सेवायत और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया। भीड़ के बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की।इसी दौरान मंदिर परिसर और आसपास के अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा को लेकर पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच बहसबाजी देखने को मिली। पदयात्रा व्यवस्था संभाल रहे एक युवक का कुर्ता खिंचतान में फट गया।घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। पुलिस की सख्ती और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि कुछ लोग भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था को आवश्यक बता रहे हैं।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा को लेकर हंगामा,एएसपी अनुज चौधरी ने सेवायत का कॉलर पकड़कर किया बाहर,वीडियो वायरल
Previous Articleफतेहपुर सीकरी: सुने घर से लाखों के आभूषण व नगदी चोरी
Next Article अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने सीकरी स्मारक निहारे
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





