फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के ग्राम पलिया के पास मंगलवार दोपहर एक एक्टिवा सवार आवारा गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुआ खेड़ा, ताजगंज निवासी सुंदर सिंह पुत्र बाबूलाल अपनी एक्टिवा से आगरा की ओर से फतेहाबाद आ रहे थे। ग्राम पलिया के नजदीक अचानक एक आवारा गोवंश ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी।
इस टक्कर में सुंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





