बस्ती । शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विक्रमजोत गन्ना समिति के अंतर्गत भटपुरवा स्थित दशकों पुराने भेलमापुर गन्ना क्रय केंद्र को हटाने की तैयारी पर रोक लगाने की मांग किया।
भाजपा नेता सुदामा ने ज्ञापन में कहा है कि उत्तर प्रदेश गन्ना आयुक्त के सुरक्षा आदेशों के तहत यह केंद्र वर्षों से सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जिससे क्षेत्र के सैकड़ों गन्ना किसान लाभान्वित होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में मिल प्रबंधन और कुछ अधिकारी इस केंद्र को हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञापन देने के बाद उन्होंने बताया कि गन्ना समिति के 8 में से 7 डेलीगेट ने शपथ पत्र देकर केंद्र को यथावत रखने का समर्थन किया है। इसके अतिरिक्त, गन्ना समिति विक्रमजोत ने भी 6-2 के बहुमत से भटपुरवा में ही केंद्र को बनाए रखने का प्रस्ताव पारित किया है।
सुदामा ने तर्क दिया कि किसान संगठनों का उद्देश्य किसी एक गांव के बजाय सभी किसानों के हितों की रक्षा करना होना चाहिए। उन्होंने केवल नाम के आधार पर केंद्र स्थानांतरित करने के प्रयास को अनुचित बताया, इसकी तुलना श्यूपी भवनश् को दिल्ली से उत्तर प्रदेश लाने की बात से की।
उन्होंने मांग की कि यदि किसी अन्य गांव के किसानों को सुविधा प्रदान करनी है, तो वहां एक अतिरिक्त गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किया जाए, क्योंकि लंबे समय से नए केंद्रों की संख्या नहीं बढ़ी है। सुदामा ने चेतावनी दी कि यदि भटपुरवा केंद्र हटाने का प्रयास किया गया, तो वे हजारों किसानों के साथ अनशन और कानूनी कार्रवाई का सहारा लेने को विवश होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा नेता सुदामा के साथ मुख्य रूप से दिनेश पाण्डेय, विनोद पाठक, लल्लू सिंह, सोहन चौधरी, राजीव पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश तिवारी, राम जियावन पाण्डेय, रविन्द्र मिश्र, अमल प्रजापति, राजीव वर्मा आदि शामिल रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
भेलमापुर गन्ना क्रय केंद्र को बनाये रखने की मांग को लेकर भाजपा नेता सुदामा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।