फतेहपुरसीकरी/आगरा। कानपुर में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने पर मुस्लिम युवकों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर ने आगरा फतेहपुर सीकरी में भी लोगों को गुस्से में ला दिया है। शुक्रवार की जुमे की नमाज़ अदा करने के बाद शाही जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के लिए बरेली की दरगाह ने फरमान जारी किया था।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के प्रति मोहब्बत जाहिर करना किसी भी हाल में अपराध नहीं है। उन्होंने इसे धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान प्रदत्त मूल अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया। वक्ताओं का कहना था कि बेगुनाह युवकों को निशाना बनाकर समाज में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि कानपुर में दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों को बेवजह विवाद का रूप देना नाइंसाफी है और इससे समाज में तनाव फैलता है।
जामा मस्जिद पर भीड़ इकट्ठा होने के कारण हालात संवेदनशील बने रहे। पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
इस विरोध प्रदर्शन में शाहरुख, फरमान, अफजल खान, सलमान, राशिद हसन, नगर अध्यक्ष भीम आर्मी वाजिद अहमद तथा विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष सतपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
_________
रिपोर्ट 🔹 दिलशाद समीर
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग





