फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम निबोहरा में रविवार को क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत फतेहाबाद देहात मंडल के ग्राम निबोहरा में क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यकर्ताओं के बीच जाकर सुनी।
इसके बाद विधायक छोटेलाल वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी के हित में काम करने के लिए जुड़ जाएं तथा घर घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता