• अपने क्षेत्र से आगरा शहर जाते समय डंपर ने पीछे से कार में टक्कर मारी
खेरागढ/आगरा । ताजनगरी आगरा के खैरागढ़ के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा मार्ग हादसे में बाल बाल बच गए। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। विधायक विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के हल्की चोटे आयी हैं। हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।
बताते हैं कि विधायक भगवान सिंह कुशवाहा खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से आगरा की ओर आ रहे थे। ककुआ से रोहता के बीच ग्वालियर हाईवे पर पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। गनीमत यह रही की चालक ने गाड़ी को संभाल लिया जिससे कि बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के बाद विधायक भगवान सिंह कुशवाहा चिकित्सकों के पास पहुंचे वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। उनके हाथ और कंधे में चोट आई है। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आकर डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर समर्थको की भीड़ लग गई। उनका का हाल जानने के लिए आने लगे।























