दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत कस्बा फतेहाबाद मंडल फतेहाबाद नगर भाजपा द्वारा भव्य दिव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री राम सकल सिंह गुर्जर ने भाग लिया यह तिरंगा यात्रा बाह रोड श्रीमती रतन देवी कॉन्वेंट स्कूल से प्रारंभ हुई।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला युवा और कई विद्यालय के छात्र-छात्रा हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति और भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे जिससे संपूर्ण कस्बा फतेहाबाद राष्ट्र भक्ति में डूबा नजर आया यह तिरंगा यात्रा रतन देवी विद्यालय से प्रारंभ होकर सदर बाजार गांधी चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया इस अवसर पर इस तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री राम सकल सिंह गुर्जर ने कहा की तिरंगा हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है हर घर तिरंगा अभियान केवल कार्यक्रम नहीं है बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्र के गौरव और सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है।
उन्होंने तिरंगा यात्रा की सफलता पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता और उनकी टीम की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की की बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने कहा कि तिरंगा देश का गौरव है त्याग और बलिदान का प्रतीक है उन्होंने कहा किसी अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार को राष्ट्रीय गौरव से जुड़ने का हम सब संकल्प लेते हैं।

इस तिरंगा यात्रा में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता नितिन वर्मा मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता मंडल प्रभारी अंशुल राणा तिरंगा यात्रा के संयोजक आकांश मेंरोटियां नगर भाजपा महिला मोर्चा संयोजक रेनू अनबारिया पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा अवकेश गोलस विपुल लोहिया सुभाष वर्मा डॉक्टर गणेश बघेल आलोक बछरवार हरि सिंह कर्दम आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं युवा और कस्बा की जनता में तिरंगा यात्रा में भाग लिया।





















