दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना फतेहाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम धारापुरा में गुरु पूर्णिमा भंडारे में शामिल होने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।चोरी की घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।
इसी क्रम में रविवार को थाना फतेहाबाद पुलिस संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बबलू पुत्र पप्पू उर्फ मुरारी लाल निवासी ग्राम रस्तूलपुर, थाना फतेहाबाद, कमिश्नरेट आगरा को निबोहरा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक शिवप्रकाश कुमार, उपनिरीक्षक सागर सिंह तथा हेड कांस्टेबल उदेश पाल व आरक्षी गौरव देवशाल शामिल रहे।





















