दैनिक जिला नज़र संवाददाता
आगरा। चमरौली स्थित के.आर. गार्डन में अखिल भारतीय लोधी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहन सिंह लोधी एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव पृथ्वीराज सिंह के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट गुलाब सिंह लोधी को प्रदेश कार्यकारिणी में समायोजित किए जाने पर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के मंडल महामंत्री चंदन सिंह राजपूत एवं एडवोकेट विजय सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहन सिंह लोधी एवं राष्ट्रीय सचिव पृथ्वीराज सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एडवोकेट गुलाब सिंह लोधी के प्रदेश कार्यकारिणी में समायोजित किए जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और संगठन में उनके पूर्व योगदान की सराहना की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहन सिंह लोधी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने की बात कही।
वहीं राष्ट्रीय सचिव पृथ्वीराज सिंह ने भी सभी का धन्यवाद देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से किशोरी लाल लक्ष्य जिला अध्यक्ष, एडवोकेट छीतर सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट राकेश लोधी, बबलू लोधी, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश राजपूत, लोधी युवा महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिओम लोधी, युवा जिला अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत, सुनील राजपूत, कोमल सिंह, एडवोकेट लाल बहादुर, लोकमन सिंह लोधी जिला उपाध्यक्ष सपा, अभिषेक लोधी, धर्मेंद्र राजपूत, मुन्ना लाल लोधी, दिनेश लोधी, विनोद राजपूत, राहुल लोधी,बाबू लाल, योगेश, महेंद्र सिंह वर्मा, उदय भान एवं देवी सिंह वकील सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।





















