विदेश की नौकरी छोड़ श्रद्धा के मार्ग पर निकला रमन,पहली बार कर रहा है दंडवत कांवड़ यात्रा
मथुरा। आस्था और गुरु भक्ति का अनोखा उदाहरण फरीदाबाद के सरूरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय रमन प्रस्तुत कर रहे हैं। वह हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा करते हुए वृंदावन की ओर बढ़ रहे हैं। अपने साथ चार लीटर गंगाजल लेकर चल रहे रमन का संकल्प वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करना है। उनकी यह अनूठी यात्रा श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
रमन ने बताया कि वह करीब पांच वर्षों तक जॉर्डन की एक एक्सपोर्ट कंपनी में कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत रहे, जहां उन्हें लगभग 45 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। तीन वर्ष पहले उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने शुरू किए, जिसके बाद उनका आध्यात्मिक रुझान बढ़ा। महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर उन्होंने नौकरी छोड़ भारत लौटने और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए दंडवत कांवड़ यात्रा का संकल्प लिया।22 जुलाई को हरिद्वार से शुरू हुई इस यात्रा में रमन के दो भाई और तीन मित्र लगातार उनके साथ चल रहे हैं। वे सुरक्षा, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रख रहे हैं। रमन ने बताया कि वह पहले 12 बार सामान्य कांवड़ यात्रा कर चुके हैं, लेकिन दंडवत कांवड़ यात्रा पहली बार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में मिली प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना की, जबकि फरीदाबाद में भारी यातायात के कारण कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
गुरु संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना में हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर वृंदावन की ओर बढ़ा युवक
Previous Articleकिशोरी के अपहरण का आरोपी भेजा जेल
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















