दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र सीकरी के अंतर्गत एक गांव से किशोरी गायब हो गई थी जिसकी तेहरीर पीड़ित पिता ने थाना सीकरी पुलिस को दी थी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी व युवक को बरामद कर लिया।
मंगलवार को आरोपी जेल भेज दिया, 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना सीकरी में पीड़ित पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था कि मेरी पुत्री मां और बहन के साथ कस्बा के हाट बाजार में आई थी वहीं से गायब हो गई।
पुलिस ने पुत्री को बरामद कर लिया है लेकिन डाक्टरी परीक्षण और बयानों के आधार पर भूरा पुत्र पप्पू उर्फ देवी सिंह निवासी सीकरी 4 हिस्सा को पास्को एक्ट में पुलिस ने जेल भेजा है।





















