दैनिक जिला नज़र संवाददाता
आगरा। कमला नगर स्थित हनुमान पार्क में जी-ब्लॉक सुधार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष राजीव वर्मा की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में संरक्षक एस.के. गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष चोपड़ा, महामंत्री अनुज जैन ‘क्रांति’, उपाध्यक्ष राकेश मेहता, उपाध्यक्ष द्रोण पाल ठाकुर, संयुक्त मंत्री पिंटू जैन एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनुपम सक्सैना सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा, स्वच्छता, सीवर व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत एवं अन्य जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी गई कई समस्याओं का तत्काल समाधान कराया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन प्राप्त हुआ।
बैठक का सफल संचालन महामंत्री अनुज जैन ‘क्रांति’ ने किया। मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं महेश शर्मा लाला भाई का विशेष सहयोग बैठक की सफलता में सराहनीय रहा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि जी-ब्लॉक सुधार समिति क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि आगामी सावन के द्वितीय सोमवार को बल्केश्वर महादेव मेले में जी-ब्लॉक सुधार समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा हेतु एक सेवा शिविर (कैंप) लगाया जाएगा, जिसमें पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष मनीष चोपड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रत्येक दो सप्ताह बाद क्षेत्र में समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित की जाएगी साथ ही अगले रविवार को सफाई अभियान से संबंधित कैंप लगाया जाएगा।
बैठक में सुनील, मधुर तिवारी, पुनीत कुशवाहा, संजीव गुलाटी, जगत कुमार गुप्ता, हेमंत, राकेश कुमार, प्रदीप, मनीष, सत्यदेव, शिवम माहेश्वरी, पंकज राठी, अंकुर जैन, आर. के. जैन, रश्मि जैन, नरेश शर्मा, भास्कर, सुमित गुप्ता, प्रदीप भदौरिया, मनीष गोयल, नरेंद्र प्रताप सिंह, नमन चौधरी, सुशील कुमार गुप्ता, आदित्य गुप्ता, ए. जी. शर्मा एवं पवन वर्मा सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।अंत में समिति की ओर से सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।





















