मथुरा। राया थाना क्षेत्र के गांव ककरेटिया में दो हिस्ट्रीशीटर गुटों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे गांव में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान और आसपास के ग्रामीण जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में गांव ककरेटिया निवासी पालेंद्र सिंह और गांव कारव निवासी हरेंद्र के बीच हुई मारपीट के बाद से दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था। उसी मामले में हरेंद्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था।बताया गया कि हरेंद्र नहर मार्ग से अपने गांव कारव जा रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात पालेंद्र से हो गई। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने समर्थकों को बुला लिया। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से फायरिंग होने लगी।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महावन संजीव राय कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र सिंह समेत सौरभ (कारव), पवन (अलेपुर), आकाश (नगला हरगोविंद), सुमित सिंह और अंकुश सिंह (ककरेटिया) सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष का हिस्ट्रीशीटर पालेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, दो हिस्ट्रीशीटर गुट आमने-सामने, कई हिरासत में
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















