मथुरा। वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर इस वर्ष चांदी के रथ की झांकी नहीं सजाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने वीडियो जारी कर चांदी के रथ के मंदिर में दिखाई न देने पर सवाल उठाते हुए इसकी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।सेवायत दिनेश गोस्वामी का कहना है कि मंदिर में मूल रूप से विष्णु स्वामी परंपरा के अनुसार सेवा होती है और जगन्नाथ रथयात्रा मनाने की परंपरा नहीं रही है। हालांकि पिछले कई वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए रथयात्रा सहित अन्य उत्सव भी आयोजित किए जाने लगे थे।उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर ठाकुरजी को चांदी के रथ पर विराजमान कर दर्शन कराए जाते थे। श्रद्धालु रथ की पूजा और परिक्रमा भी करते थे। लेकिन इस वर्ष आयोजित झांकी में चांदी का रथ नजर नहीं आया, जिससे उसके संबंध में कई सवाल खड़े हो गए हैं।सेवायत ने मांग की है कि मंदिर प्रशासन चांदी के रथ की वर्तमान स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करे, ताकि श्रद्धालुओं के मन में उठ रही शंकाओं का समाधान हो सके।वहीं, इस संबंध में मंदिर प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। यदि प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्टीकरण जारी किया जाता है तो उसे भी समाचार में शामिल किया जाएगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
बांकेबिहारी मंदिर में चांदी के रथ को लेकर उठे सवाल, सेवायत ने लगाए गंभीर आरोप
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















