फतेहपुर सीकरी/आगरा।* पर्यावरण को बेहतर बनाने और प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से दावत-ए-इस्लामी हिंद के फ़लाही विभाग *GNRF* के तहत पूरे हिंदुस्तान में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़ कर दिया गया है।इस मुहिम का मकसद देश को ज़्यादा हरा-भरा और शादाब बनाना है। अभियान के दौरान विभिन्न शहरों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हजारों सायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही इन पौधों की देखभाल और पानी का भी विशेष इंतजाम किया जाएगा ताकि ये बड़े होकर मजबूत दरख्त बन सकें।
GNRF के ज़िम्मेदारों का कहना है कि पेड़ हमारी ज़िंदगी, सेहत और साफ़ माहौल के लिए बेहद ज़रूरी हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस मुहिम में बढ़- चढ़कर हिस्सा लें और कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण की बेहतरी में अपना योगदान दें।
सीकरी में भी हुआ कार्यक्रम
इसी सिलसिले में शनिवार को बुलंद दरवाज़े के पास फतेहपुर सीकरी में पौधारोपण किया गया। साथ ही मदरसे के बच्चों के लिए `Save Nature` प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को पौधे लगाने की अहमियत के बारे में बताया गया।
इस मौके पर किरावली तहसील अध्यक्ष *क़ारी ज़ीशान अत्तारी*, क़ारी फ़ईम अत्तारी, क़ारी शाहिद अत्तारी, क़ारी वारिस अत्तारी, आशिक अत्तारी, हनीफ अत्तारी और उज़ैफ अत्तारी मौजूद रहे।





















