फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सीकरी, गुरुवार दोपहर को पुलिस उपायुक्त थाना सीकरी के गांव नगला रमले पहुंचे और दिनांक 09.07.26 को बिटिया मन्नू राजपूत उम्र 12 वर्ष लापता हो गई है गुरुवार को 8 दिन हो गए लेकिन बिटिया का अभी तक कोई सुराख नहीं लग सका है।
घटनास्थल पर गुरुवार को पुलिस उपायुक्त आदित्य कुमार इंस्पेक्टर आनंद वीर अनेकों पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे परिवार से जानकारी ली और परिवार को भरोसा दिलाया कि हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया मनु राजपूत को जल्दी ही सकुशल बरामदी की जाएगी
लोधी समाज की टीम व विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल भी परिवार के साथ मुलाकात कर चुके हैं जिनमें प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर चौधरी, महिला समिति की अध्यक्ष मनोरमा गुप्ता, करिश्मा जाटव लोधी पत्नी सतीश राजपूत विधानसभा प्रत्याशी दयालबाग पूर्व प्रत्याशी फतेहपुर सीकरी लाल सिंह लोधी, बसपा नेता डॉक्टर प्रेमपाल सिंह लोधी लोधी समाज के जिला अध्यक्ष बीनू राजपूत डॉ वीरेंद्र सिंह,लोधी, मिथुन राजपूत शिशु प्रधान आदि लोग घटनास्थल पर लगातार लगे हुए हैं





















