मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीतम प्रमुख का जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मथुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राया कट पर बड़ी संख्या में पहुंचे रालोद पदाधिकारियों और ब्रजवासियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा प्रीतम प्रमुख को मथुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने कहा कि प्रीतम प्रमुख की संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।राया कट पर स्वागत के बाद औरंगाबाद स्थित रजवाड़ा रिजॉर्ट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां जिलेभर से पहुंचे लोगों और रालोद पदाधिकारियों ने साफा, माला और पटुका पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रीतम प्रमुख के नेतृत्व में मथुरा में रालोद संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी। वहीं प्रीतम प्रमुख ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दिए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और जिले के सभी कार्यकर्ताओं व जनता के सम्मान के लिए कार्य करेंगे।इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, बाबूलाल प्रमुख, यशपाल बघेल, एमएलसी योगेश नौहवार, अनूप चौधरी, रामरसपाल पोनिया, सुरेश भगत, यशपाल चेयरमैन, सुखवीर प्रधान, सुजीत प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
रालोद जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे प्रीतम प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















