दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। पूठपुरा में सड़क हादसे के बाद हुए बवाल और पुलिस पर पथराव के मामले में समाज समाजवादी पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में ग्राम पिन्नापुरा तथा पूठपुरा पहुंचा जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की साथ ही पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि घटना के बाद लोगों में आक्रोश होना स्वाभाविक है, लेकिन भीड़ अनियंत्रित और अव्यवस्थित थी। उसका कोई नेतृत्व नहीं था, जिसके कारण जो मन में आया वही करने लगे।
उन्होंने कहा कि इस घटना में पुलिसकर्मी भी घायल हुए वह भी गलत है।नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई बदले की भावना से और प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर की जा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक लड़के रामू की परसों शादी थी, उसके खिलाफ भी कार्रवाई हुई।
मध्य प्रदेश से जसरत नाम के व्यक्ति के लड़के का टीका-लगन होने वाला है, लेकिन रात में पुलिस पहुंच गई। उन्होंने मांग की कि कार्रवाई गुण-दोष के आधार पर होनी चाहिए। दोषी हैं तो कार्रवाई समझ में आती है, लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष शैलेश यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश सिसोदिया समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह गुर्जर लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी डॉक्टर रामसेवक समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद वर्मा सौरभ शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि 15 जून को पूठपुरा के पास तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से एक युवक की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस पर पथराव किया था। इस मामले में पुलिस ने 35 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है





















