मथुरा/छटीकरा। मथुरा के थाना जैत क्षेत्र स्थित चार धाम चौकी पर तैनात उप निरीक्षक शशांक कौशिक पर भ्रष्टाचार और रंगदारी वसूली जैसे गंभीर आरोप सिद्ध होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उनके दो सहयोगी अपराधियों की तलाश जारी है, जिन पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।जानकारी के अनुसार, आरोप है कि उप निरीक्षक शशांक कौशिक ने अपनी पूर्व तैनाती वाले जनपद अलीगढ़ से आपराधिक प्रवृत्ति के दो व्यक्तियों रोहताश उर्फ विशाल पुत्र कालीचरण निवासी गांव दुमेड़ी थाना इगलास और छोटू सोलंकी को मथुरा बुलाकर अवैध वसूली का नेटवर्क तैयार किया था।स्थानीय दुकानदारों की शिकायत के अनुसार, आरोपी चारधाम मंदिर गेट के आसपास फूल-माला विक्रेताओं और अन्य छोटे दुकानदारों से प्रतिमाह 15 हजार रुपये तक की रंगदारी वसूल रहे थे। इसके अलावा क्षेत्र में अवैध पार्किंग संचालन कर दुकानदारों एवं राहगीरों को परेशान किया जा रहा था।दुकानदारों की शिकायत और जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद थाना जैत में मुकदमा संख्या 426/26 के तहत धारा 308(2), 351(3) बीएनएस एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी उप निरीक्षक शशांक कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं फरार आरोपी रोहताश उर्फ विशाल और छोटू सोलंकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार और जनता के उत्पीड़न के लिए कोई स्थान नहीं है। दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय स्तर पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिससे यह स्पष्ट संदेश जाए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
खाकी हुई शर्मसार, मथुरा में दरोगा ही निकले वसूली गैंग के सरगना, दो अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम
Previous Articleपुलिस ने बरामद कर लौटाया गुम हुआ मोबाइल फोन
Next Article जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसा, 5 वायुसैनिक शहीद
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















