दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा कार्यालय पर आज आगरा विजय दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान आगरा विजय की पताका फहराने वाले वीर योद्धा लोहागढ़ नरेश महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बताते चलें कि आज ही के दिन 12 जून 1761 को आगरा में वीर गोकुला जाट के बलिदान दिवस का प्रतिशोध लेते हुए महाराजा सूरजमल ने मुगलों को परास्त कर आगरा किला व ताजमहल पर विजय की पताका फहरा दी थी। इस दिन को आगरा विजय दिवस के रूप में मनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र फौजदार, होला पहलवान ,आदित्य फौजदार ,मोहित गोयल ,कान्हा चौहान ,अरविंद गर्ग ,देबू सिंह, हरि सिंह ,जगदीश सिंह, वीर सिंह बघेल ,राघवेंद्र राणा ,राकेश बघेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।





















