दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। अधिक मास की पावन एकादशी के अवसर पर कस्बा फतेहाबाद में गौ रक्षक, गौ सेवक एवं समाजसेवी नीरज चक तथा पत्रकार दुष्यंत उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ राहगीरों को मीठा शीतल जल वितरित किया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने मीठे पानी का सेवन कर राहत महसूस की।
इस अवसर पर नीरज चक ने कहा कि अधिक मास एवं एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसे पुण्य अवसरों पर मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना अत्यंत पुण्य का कार्य माना गया है।
क्षेत्र वासियों ने कहा कि धार्मिक पर्व हमें सेवा, सहयोग और परोपकार की प्रेरणा देते हैं। इसी भावना के साथ टीम द्वारा मीठे पानी का वितरण किया गया, ताकि राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों से मानवता का संदेश मजबूत होता है। अंत में सभी ने अधिक मास एवं एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।





















