दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद के जनता इंटर कॉलेज पर आयोजित पैंगोरिया परिवार द्वारा आयोजित 9 दिनों तक चली भागवत कथा का आज विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
दोपहर से प्रारंभ हुआ भंडारा देर रात्रि तक चला भंडारे में ना तो प्रसाद पाने वालों की कोई कमी थी ना ही प्रसाद की भंडारे में आया कोई भी व्यक्ति बिगर प्रसाद के न जाने पाए इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी।





















