दैनिक जिला नज़र संवाददाता दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सीकरी स्थित मोड बाईपास दूरा रोड क्रिकेट का मैदान उस समय रोमांच से भर उठा, जब क्रिकेट के अंतिम दिन महामुकाबले में क्रिकेट टीम नगला बीच व ग्वालियर की टीमों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया । दूर-दूर से आए दर्शकों का उत्साह ऐसा था कि पूरा मैदान तालियों से गूंजता रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुत्र राकेश चौधरी, युवा नेता बॉबी सरपंच, भाजपा नेता हेमेंद्र तिवारी, सागर चौधरी, शिक्षक नेता महताब चाहर , होशियार सिंह प्रधान महेश शर्मा, मनोज सरपंच की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
फाइनल मुकाबले में मेन ऑफ द मैच रहे रवि चौधरी
क्रिकेट टीम नगला बीच के कप्तान रवि चौधरी ने दमदार मुकाबले में प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर क्रिकेट टीम को हरा मेन ऑफ द मैच अपनी टीम के नाम किया ।
जिसमे राकेश चौधरी ने विजेता टीम को 31000 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की वहीं उपविजेता टीम के कप्तान संजय खान को बॉबी सरपंच ने 21000 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान कर हौसला बढ़ाया ।
क्रिकेट मैच आयोजक विष्वेंद्र कुमार मूला ने कहा खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला है ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
इस दौरान प्रमुख रूप से क्रिकेट मैच आयोजक सत्कार चौधरी, मोहित चौधरी, हरदौल सिंह, प्रमोद फौजदार, देवेंद्र सिंह प्रबंधक, अशोक प्रधान, कुशल चौधरी, ओमी टीकरी, डिप्टी चेयरमैन साबिर समेत बड़ी संख्या में युवा क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।





















