जिला नजर संबाददाता
एटा। जिलाधिकारी एटा के निर्देश पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जलेसर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर बिखरो में प्राप्त शिकायत के आधार पर राजस्व एवं प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को पुनः सुरक्षित करा दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुशासन की प्राथमिकता है। शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो सके।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सरकारी भूमि संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।






















