दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया में सोमवार को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार नगला गड़रिया निवासी मुकेश पुत्र बहोरी लाल के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना में मुकेश के शरीर पर कई चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।थाना प्रभारी तरुण धीमान ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।





















