दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद उत्तर क्षेत्र महिला मंडल की मासिक बैठक रविवार, 3 मई 2026 को नंदनी विपिन गुप्ता के आवास पर संध्या दौनेरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ।
बैठक में तंबोला गेम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान सरिता गुप्ता, द्वितीय रेखा गुप्ता तथा तृतीय स्थान संध्या और आरती गुप्ता ने प्राप्त किया। दूसरे गेम की विजेता राधा गुप्ता रहीं। इस माह की लघु बचत नंदनी गुप्ता को दी गई।
सर्वसम्मति से अगली बैठक संगीता गुप्ता के यहां आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के समापन पर सभी बहनों ने स्वल्पाहार का आनंद लिया।
बैठक में सरिता गुप्ता, रेखा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, बबिता गुप्ता, संगीता गुप्ता, राधा गुप्ता, नंदनी गुप्ता, निशा गुप्ता उपस्थित रहीं। अध्यक्ष संध्या ललित दौनेरिया व मंत्राणी आरती गुप्ता ने संचालन किया।





















