दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करने आई एक महिला पर्यटक रविवार दोपहर हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ स्मारक परिसर में सीढ़ियों पर चढ़ रही थी, तभी अचानक पैर मुड़ जाने से वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गई। हादसे में महिला के हाथ की उंगली में फ्रैक्चर आ गया।

घायल महिला की पहचान मुमताज पत्नी मोहम्मद सफी निवासी शाहजहांपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिक्योरिटी कमांडर मुकेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को परिजनों के साथ घर के लिए रवाना कर दिया गया।





















