दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष कप्तान सिंह द्वारा हरिनारायण वर्मा को आगरा मंडल का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई।
इस अवसर पर हर नारायण वर्मा ने मंडल अध्यक्ष कप्तान सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर सच्चिदानंद हरि साक्षी राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह राजू भैया गंगा चरण राजपूत पूर्व सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहानी जिस विश्वास के साथ मुझे जो जिम्मेदारी सोप गई है उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का काम करूंगा।
मेरा एकमात्र लक्ष्य अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा संगठन को मजबूत करना होगा वही डॉक्टर बीएस वर्मा टीकम सिंह वर्मा इंद्रपाल सिंह वर्मा बदन सिंह रामवीर वर्मा अनुराग वर्मा देवेंद्र सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त कर उन्हें बधाई दी।





















