एसपी कासगंज की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान
कासगंज। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन की अध्यक्षता एसपी कासगंज द्वारा की गई। बैठक में जनपद की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, शालीनता एवं संवेदनशील व्यवहार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से प्राप्त किसी भी शिकायत पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बीट आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक की जवाबदेही तय की जाएगी, जिससे पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके।

गोष्ठी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।





















