जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में नवनिर्मित सीएम ग्रिड सड़कों पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण, अस्थायी कब्जों एवं अनियंत्रित पार्किंग को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों को जाम व अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुविधा मिल सके।
उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित अभियान चलाने, प्रभावी निगरानी रखने तथा समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस पहल से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होने और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





















