जिला नजर संवाददाता
हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र स्थित हाईवे किनारे एक निजी नर्सिंग होम में गर्भवती महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने नव ज्योति नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि शादी के करीब आठ वर्ष बाद महिला गर्भवती हुई थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया।
मामले की सूचना पर थाना सासनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।





















