जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़: जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ से पूर्व तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में 15 मई को अपरान्ह 03ः30 बजे से आहुत की जाएगी।
अधिशासी अभियन्ता नरौरा खण्ड निचली गंगा नहर एवं सदस्य सचिव बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में बाढ़ के समय बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करके आवश्यक प्रबन्ध एवं कार्यवाही, बाढ़ निरोधक कार्यों पर बाढ़ के समय आवश्यक सामग्री कार्य स्थल पर पहुंचाने के लिए साधन उपलब्ध कराना, बाढ़ निरोधक कार्यों के क्षतिग्रस्त स्थल पर मरम्मत के लिये मजदूर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था कराना।
बाढ़ निरोधक कार्यों के सुरक्षार्थ, आवश्यकता पड़ने पर पीएसी, पुलिस या होमगार्ड द्वारा पेट्रोलिंग का प्रबन्ध करना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ निरोधक कार्यों के क्षतिग्रस्त स्थलों पर जहां रात्रि में भी कार्य करने की आवश्यकता हो वहां बिजली का उचित प्रबन्ध करना, जलमग्न क्षेत्रों में वर्षा के पानी को निकालने के लिये पम्पों, बिजली और डीजल की समुचित व्यवस्था करना, राहत कार्यों से सम्बन्धित विभागों व संस्थाओं से समन्वय समेत बाढ़ से सम्बन्धित कार्य पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि अपने विभाग से सम्बन्धित कार्ययोजना के साथ बैठक में समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।





















