जिला नज़र संवाददाता गोविंद पाराशर
खेरागढ़/आगरा। पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर खेरागढ़ में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
भाजपा जिला कार्यालय मुख्य चौराहा पर नगर अध्यक्ष कपिल जिंदल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘विजय उत्सव’ मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
कार्यक्रम में दीनदयाल मंगल, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष हाकिम सिंह, गजेंद्र सिंह, राकेश सिंघल, मुकेश कोरी, केशव देव, अनार सिंह सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताया।
प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष हाकिम सिंह ने कहा कि यह जनादेश तुष्टिकरण की राजनीति के अंत का संकेत है और जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर विश्वास जताया है।
वहीं कपिल जिंदल ने इसे राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बंगाल में भाजपा की जीत लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी ऊर्जा के साथ खैरागढ़ में भी पार्टी और मजबूत होगी।
नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत संगठन को और मजबूत करने की प्रेरणा देती है और सभी को बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के लिए जुटना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।





















