लखनऊ। राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के संरक्षक एवं अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार मिश्र ने लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन की औपचारिक घोषणा की। बैठक में मुख्य रूप से सी. बी. पांडेय, जुगल किशोर तिवारी, अमित दुबे,मंजू शुक्ल, अभिनव सिंह आदि उपस्थित रहे | मंच का संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया |
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्र अराजक कानूनों और तानाशाही रवैये से त्रस्त होकर एक नए विकल्प की तलाश में है। देश केवल आर्थिक या राजनीतिक चुनौतियों से ही नहीं, बल्कि गहरे नैतिक और वैचारिक संकट से भी जूझ रहा है। समाज में बढ़ते अन्याय, अव्यवस्था और असंतुलन ने एक ऐसे विकल्प की आवश्यकता उत्पन्न कर दी है, जो केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेकर आगे बढ़े।
अपने चिर-परिचित तीखे अंदाज़ में उन्होंने एट्रोसिटी एक्ट एवं आरक्षण संबंधी कानूनों का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि इन कानूनों के माध्यम से देश में योग्यता का निरंतर दमन हो रहा है, जिसके कारण प्रतिभा पलायन जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि UGC जैसे कानूनों को ला कर, सवर्ण समाज के बचपन को कुचलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है । उन्होंने कहा कि मोर्चा अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण कानूनों को जड़मूल समाप्त करने हेतु तथा समान न्याय की स्थापना के लिए देशव्यापी अभियान चलाएगा, जिससे योग्यताओं एवं निर्दोष नागरिकों को सुरक्षा प्रदान हो सके |
पर्यावरणीय विषयों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने अरावली के प्राचीन पर्वतों के दोहन तथा अंडमान में विकास परियोजनाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई जैसे सरकार के निर्णयों एवं मंशा पर प्रश्न उठाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोर्चा केवल सामाजिक और राजनीतिक विषयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध रहेगा और किसी भी परिस्थिति में प्रकृति तथा समाज के निरंतर दोहन को स्वीकार नहीं करेगा।
आगे उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों में हमारी सनातन संस्कृति और मूल्यों पर निरंतर प्रहार हुए हैं तथा हमारी परंपराओं और सामाजिक संरचनाओं को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया गया है। मोर्चा इस सांस्कृतिक क्षरण के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा होकर संरक्षण और पुनरुत्थान के लिए संकल्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मोर्चा न्याय, समानता और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का सशक्त मंच है। इसका उद्देश्य एक ऐसी व्यवस्था स्थापित करना है, जहाँ योग्यता, पारदर्शिता और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि स्थान मिले। इसके लिए सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर ठोस पहल की जाएगी।
मोर्चा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने, पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण तथा विघटनकारी प्रवृत्तियों को समाप्त करने हेतु व्यापक जन-जागरण अभियान चलाएगा। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर एक सशक्त एवं उत्तरदायी राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करते हुए राजनीति के शुद्धिकरण हेतु निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।
अंत में उन्होंने देशवासियों से तीखा आह्वान किया कि अब मौन रहने का समय समाप्त हो चुका है। अन्याय के सामने खड़े होने और व्यवस्था परिवर्तन का हिस्सा बनने का समय आ गया है। यह अधर्म के विरुद्ध धर्मयुद्ध का आव्हान है, जिसमें सभी देशवासियों को जुड़ने और एक न्यायपूर्ण, सशक्त एवं समरस भारत के निर्माण में अपनी निर्णायक भूमिका निभाने के लिए आव्हान किया|
देश भर से कई महत्वपूर्ण संगठनों एवं राजनैतिक इकाइयों ने मोर्चे के समर्थन में “सहमति पत्र” जारी किये|
जय हिंद। जय सनातन|
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
एडवोकेट अनिल मिश्रा की नई पार्टी का शंखनाद,, लखनऊ में की बड़ी प्रेसवार्ता
Previous ArticlePrevious Post





















