ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में इगलास इकाई अध्यक्ष मनोनीत
दैनिक जिला नजर ब्यूरो
अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा इगलास इकाई के लिए नए अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है।
संगठन के प्रदेश महासचिव (संगठन) डॉ. नरेश पाल सिंह द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, इगलास निवासी देवेन्द्र पाराशर को वर्ष 2026–27 के लिए इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी पत्र में बताया गया है कि यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है। साथ ही नव-नियुक्त अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे एक माह के भीतर जिला व तहसील कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची संगठन को उपलब्ध कराएं।
इस मनोनयन के बाद स्थानीय पत्रकारों में खुशी की लहर देखी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई कार्यकारिणी के गठन से क्षेत्र में पत्रकारों के हितों को मजबूती मिलेगी और संगठन को और सक्रियता मिलेगी।





















