दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। खटीक महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी सिंह बघेल द्वारा भाजपा नेता मनीष चक को खटीक महासभा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई।
मनीष चक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता पूर्व सभासद डॉक्टर गणेश बघेल राजकुमार चक प्रांशु चक रामवीर चक सतीश राजोरिया मदन यादव अजय जादौन आदि द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।





















