• ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग; मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दिया प्रेरणादायी संदेश
शमशाबाद/आगरा। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर शमसाबाद में आस्था, उत्साह और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। पूरे नगर में “जय परशुराम” के जयघोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज और शंखध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भगवान परशुराम जी का सुसज्जित एवं आकर्षक डोला श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा का केंद्र बना रहा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, युवा और महिलाएं इस शोभायात्रा में शामिल होकर भक्ति में लीन नजर आए।
शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम भवन, राजाखेड़ा रोड से हुआ, जहां वृन्दावन धाम के श्री श्री 1008 स्वामी केशवानंद जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पं. योगेन्द्र उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस व पूर्व सांसद फतेहपुर सीकरी श्रीमती सीमा उपाध्याय मौजूद रहीं।
अपने संबोधन में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के अद्वितीय संगम के प्रतीक हैं। उनका जीवन त्याग, तप और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और संस्कारों का जीवंत उदाहरण है।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए एस.एस. डिग्री कॉलेज मोड़, आगरा रोड पर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा के समापन के उपरांत दीक्षित आइस एंड कोल्ड स्टोर, शमसाबाद में भव्य ऋषिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष पं. राकेश शर्मा एवं प्रधान सूरज शर्मा ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















