जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे दो बच्चों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के परिजन भी आमने-सामने आ गए और इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फायरिंग में समीर पुत्र शाकिर घायल हो गया, जिसे तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले में थाना क्वार्सी पर अभियोग पंजीकरण की कार्रवाई की जा रही है।





















