दैनिक जिला नजर संवाददाता – दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा: कस्बे का एस आई पब्लिक स्कूल लगातार बेहतर शिक्षा से नया आयाम लिख रहा है। यहां अनुभवी अध्यापक छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ा रहे हैं।यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटर के नतीजे घोषित हुए। SI पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल में शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
सम्मान समारोह:
स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर असलम कुरैशी और प्रधानाचार्या जेवा परवीन ने अध्यापकों के साथ मिलकर टॉपर्स को सम्मानित किया।
सम्मानित छात्र-छात्राएं:



डॉली राजपूत, शिफा अब्बासी, आदिल, कामिनी, खुशबू राजपूत, प्रिंस, दिलशाद, रिहान, समरीन एवं वैष्णवी को पुष्प माला, साफा व पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर अध्यापक नीरज गर्ग, अकिल खान, सुशील वर्मा, राहुल कुमार, नईम मिर्जा, शाहरुख कुरैशी, अर्पित खंडेलवाल सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने बच्चों की मेहनत की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।























