जिला नजर संवाददाता
हाथरस। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में जिम से बाहर निकले युवकों पर एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि जिम से निकलते ही कुछ युवकों को घेर लिया गया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। हमलावरों ने युवकों को सड़क पर गिराकर बेल्टों से पीटा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना के बाद से कोतवाली पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।























