जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में शुक्रवार को महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा (9 से 23 अप्रैल) के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने की।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सि0राऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ 225 नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान जी.एम.डी. किट व बेबी किट का भी वितरण किया गया। प्रभारी मंत्री ने नव नियुक्त सहायिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे समाज के पोषण एवं बाल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।























