दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को शमसाबाद रोड स्थित रावत खाद बीज भंडार पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रमोद रावत ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक परामर्श और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों को उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।























