जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
अलीगढ़। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।























